मणिपुर,हरियाणा,ओडिशा और उप्र राष्ट्रीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में
13-Nov-2024 09:34 PM 4541
चेन्नई, 13 नवंबर (संवाददाता) 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर पुरुष राष्ट्रीय चैंपियनशिप के 10वें दिन बुधवार को खेले गये क्वार्टरफाइनल मुकाबलों में मणिपुर, हरियाणा, ओडिशा और उत्तर प्रदेश ने अपने -अपने मुकाबलों में दर्ज कर कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। आज यहां चेन्नई के मेयर राधाकृष्णन हॉकी स्टेडियम में दिन के पहले क्वार्टरफाइनल में मणिपुर ने पंजाब को 3-3 से मुकाबला बराबर रहने पर हुये शूट आउट में (4-3) से हराया। दोनों टीमें निर्धारित समय तक 3-3 से बराबरी पर रहीं। मणिपुर हॉकी के लिए सिरिल लगुन ने (14वें, 36वें और 51वें) मिनट में गोल कर हैट्रिक बनाई। पंजाब के लिए रवनीत सिंह ने (24वें और 59वें) मिनट में तथा मनिंदर सिंह ने (18वें) मिनट में गोल किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^