मनोहर लाल ने परिवहन क्षेत्र में नवाचार पर दिया बल
21-Apr-2025 10:10 PM 7018
नयी दिल्ली, 21 अप्रैल (संवाददाता) केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को परिवहन क्षेत्र में नवाचार और समावेशी शहरी नियोजन पर जोर दिया है। वह सोमवार को यहां 17वें सिविल सेवा दिवस समारोह में देश भर से एकत्रित प्रशासनिक अधिकारियों के साथ अपने विभाग से संबंधित एक विशेष एक सत्र को संबोधित कर रहे थे। श्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को शहरी परिवहन जैसी महत्वपूर्ण चुनौतियों से निपटने के लिए अभिनव तरीके से सोचने और लीक से हटकर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने ट्रांजिट (आवागम सुविधा-उन्मुख नगर विकास (टीओडी) के महत्व पर जोर दिया और अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया कि मेट्रो ट्रेन या सार्वजनिक बस से उतरने वाले प्रत्येक यात्री को घर पहुंचने के बारे में चिंता न करनी पड़े- अंतिम छोर तक सम्पर्क की सहज, सस्ती और आसान डिजिटल भुगतान विकल्पों के साथ एकीकृत होनी चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^