मनोज सिन्हा ने सैकड़ों लोगों के साथ किया योग
21-Jun-2022 05:52 PM 1557
श्रीनगर, 21 जून(AGENCY) केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने मंगलवार को डल झील के पास सैकड़ों लोगों के साथ योगाभ्यास किया और लोगों से स्वस्थ्य रहने के लिए अपने दौनिक जिवन में योग को अपनाने की अपील की। श्री सिन्हा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कहा कि डॉक्टरों ने योगाभ्यास को स्वास्थ्य के लिए अत्यंत उपयोगी व्यायाम माना है। श्री सिन्हा ने कहा, “ मानवता के लिए इस अमूल्य उपहार का प्रयोग शरीर, मन और बुद्धि के संतुलन के साथ-साथ कई प्रकार की बीमारियों को ठीक करने के लिए किया जा रहा है। योग मानवता के लिए आधुनिक जिवन की चुनौतियों को सफलतापूर्वक समाना करने के लिए बड़े पैमाने पर स्वास्थ्य और कल्याण के साथ-साथ भावनात्मक स्थिरता के लिए एक बेहतरीन प्राचीन उपहार है।योग विश्व स्तर पर स्वास्थ्य के लिए लोगों में जन आंदोलन बन गया है। मैं सभी लोगों से योग को जीवन में शामिल करने की अपील करता हूं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^