मप्र,दादरा नगर हवेली, दमन दीव और छत्तीसगढ़ ने जीते मुकाबले
09-Oct-2023 07:43 PM 5040
छत्तीसगढ़, 9 अक्टूबर (संवाददाता) छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला वेस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 के शुरुआती दिन, महाराष्ट्र,राजस्थान और मध्य प्रदेश ने सब जूनियर महिला वर्ग में अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज की जबकि मध्य प्रदेश, दादरा और नगर हवेली,दमन और दीव हॉकी और छत्तीसगढ़ ने सब जूनियर पुरुष वर्ग के मैच जीते। टूर्नामेंट के पहले मैच में सब जूनियर महिला वर्ग में हॉकी महाराष्ट्र ने गोआंस हॉकी को 3-0 से हराया। दूसरे मैच में हॉकी राजस्थान ने दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव हॉकी को 6-0 से हराया। तीसरा मैच सब जूनियर महिला वर्ग में हॉकी मध्य प्रदेश ने छत्तीसगढ़ हॉकी को 11-2 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^