मराठा आरक्षण के मुद्दे पर फरवरी में विधान मंडल के विशेष सत्र पर विचार:शिंदे
21-Dec-2023 09:55 PM 4698
नागपुर, 21 दिसंबर (संवाददाता) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि राज्य सरकार मराठा समुदाय को आरक्षण देने के मुद्दे को हल करने के लिए अगले साल फरवरी में राज्य विधानमंडल का एक विशेष सत्र आयोजित करने पर विचार कर रही है। श्री शिंदे ने बुधवार रात मीडिया को कहा, “हम मराठा समुदाय को आरक्षण देने पर अड़े हैं, जो अदालत में टिकाऊ हो और किसी अन्य समुदाय के साथ अन्याय न हो। एक तरफ, हम अदालत में मजबूती से लड़ने के लिए तैयार हैं, दूसरी तरफ, बड़े पैमाने पर कुनबी रिकॉर्ड की खोज करने और प्रमाण पत्र के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए कार्य जारी है।अगर फरवरी में जरूरी हुआ तो विधान मंडल का एक विशेष सत्र भी आयोजित किया जाएगा।" राज्य सरकार ने मराठा समुदाय के कुनबी रिकॉर्ड की जांच के लिए न्यायमूर्ति शिंदे समिति का गठन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^