मर्यादा पुरुषोम राम के मंदिर में देवी-देवताओं के होंगे दर्शन
28-Dec-2023 07:31 PM 5615
अयोध्या, 28 दिसम्बर (संवाददाता) भगवान श्रीराम के जन्मभूमि पर अयोध्या में बन रहे दिव्य और भव्य राम मंदिर की दीवारों पर देवी देवताओं के भी दर्शन होंगे। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से मिली जानकारी के अनुसार मंदिर के सभी स्तम्भों व परकोटे में देवी देवताओं और रामकथा के प्रसंगों की सात हजार मूर्तियां उकेरने का काम तेजी से चल रहा है। उन्होंने बताया कि पचास से अधिक मूर्तिकार स्तम्भों पर मूर्तियां उकेरने में जुटे हैं जिसमें भगवान श्रीकृष्ण, भगवान शंकर, माता लक्ष्मी समेत अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां उकेरी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि भूतल के स्तम्भों के लिये मूर्तियां उकेरने का काम पूरा हो चुका है। भगवान राम के जन्म से लेकर उनके वनवास तक के जीवन को मंदिर में दर्शाया जा रहा है। इसके साथ ही रावण से युद्ध और लंका दहन से लेकर अयोध्या वापसी तक को चित्रों के माध्यम से दीवारों पर उकेरा जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^