मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा हैं: डाॅ अब्दुल कादिर
28-Dec-2023 06:42 PM 1528
जौनपुर, 28 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के अयोध्या में आगामी 22 जनवरी को होने जा रहे प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर जहां हिन्दू समाज उत्साहित है वहीं मुस्लिम वर्ग के लोग भी भगवान श्री राम के प्रति अपनी अटूट आस्था दिखा रहे है। राम मंदिर निर्माण में मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ अब्दुल कादिर खान ने एक लाख, एक हजार एक सौ एक रुपये का योगदान देकर गंगा-जमुनी तहजीब की मिशाल पेश किया है औरक हा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा है। डाॅ खान ने गुरुवार को मीडिया से कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर-बाबरी मस्जिद विवाद को अदालत द्वारा निपटारा होने के बाद अयोध्या में मंदिर निर्माण का कार्य शुरू हुआ जो अब पूरा होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को भगवान राम को मंदिर में स्थापित करने जा रहे है। मंदिर निर्माण के लिए विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व में धन संग्रह का कार्य शुरू हुआ था। वर्ष 2021 में मोहम्मद हसन पीजी कालेज के प्राचार्य डाॅ खान ने भी स्वेच्छा से एक लाख एक हजार, एक सौ एक रुपये का योगदान किया था। अब मंदिर बनकर तैयार हो गया है 22 जनवरी को प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा होगी। डाॅ खान ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम हमारे देश की आत्मा है वह सबके लिए है उन्हें भुलाया नहीं जा सकता है। राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण आपसी भाईचारा का प्रतीक है इसमें सभी देशवासियों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। हमारी संस्कृति हजारों साल पुरानी है इसे कोई खत्म नहीं कर सकता है, अंग्रेज ने भी यहाँ 200 साल तक शासन किया लेकिन हमारी एकता की संस्कृति को भी मिटा नहीं पाए। उन्होंने बताया कि हमारे विद्यालय के प्रांगण में एक सप्ताह तक यज्ञ कार्यक्रम किया गया और 22 जनवरी से 29 जनवरी तक राम जन्मभूमि निर्माण की सफलता को लेकर यज्ञ का आयोजन किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^