मृणाल ठाकुर ने गणेश चतुर्थी पर्व के लिए तैयारियां शुरू की
28-Aug-2024 07:45 PM 5405
मुंबई, 28 अगस्त (वार्ता )बॉलीवुड अभिनेत्री मृणाल ठाकुर ने गणेश चतुर्थी पर्व के लिए तैयारियां शुरू कर दी है।इस बार गणेश चतुर्थी 07 सितंबर को है। गणेश चतुर्थी का पर्व भगवान गणेश को समर्पित है। इस अवसर पर लोग भगवान गणेश की प्रतिमा को अपने घरों और पंडालों में स्थापित करते हैं। माना जाता है कि मोदक जैसी मिठाइयां भगवान गणेश को बहुत पसंद है।मृणाल ठाकुर गणेश चतुर्थी पर्व के लिए अभी से उत्साहित हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस पर्व से पहले प्रसाद बनाने की एक तस्वीर शेयर की है।मृणाल ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मोदक की एक प्लेट की तस्वीर को शेयर किया है। केले के पत्ते पर गणेश भगवान के पसंदीदा मोदक रखे हुए नजर आ रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^