17-Sep-2023 04:23 PM
7896
कोलकाता, 17 सितंबर (संवाददाता) पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को प्रसिद्ध लेखिका गीता मेहता के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।
श्री बनर्जी ने कहा, 'लेखिका गीता मेहता के निधन की खबर से दुखी हूं। एक दिग्गज बीजू पटनायक की बेटी एवं ओडिशा के वर्तमान मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बहन, एक प्रतिष्ठित लेखिका, फिल्म निर्माता और बहुमुखी आयामी सांस्कृतिक व्यक्तित्व, प्रतिभा की धनी थीं।"
उन्होंने कहा, "उनके निधन का हमें बेहद दुख है। मैं नवीन जी और उनके पूरे परिवार, दोस्तों और पाठकों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। ईश्वर उसकी आत्मा को शांति प्रदान करे।...////...