मतदान का चौथा चरण - सुबह 9 बजे तक मतदान का प्रतिशत
14-May-2024 12:00 AM 1053

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनुपम राजन ने बताया है कि मध्यप्रदेश लोकसभा निर्वाचन-2024 के चौथे चरण में प्रदेश के शेष 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों के सभी मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से मतदान जारी है। मतदान शाम 6 बजे तक होगा। श्री राजन ने बताया कि सभी 8 लोकसभा संसदीय क्षेत्रों में सुबह 9 बजे तक 14.97 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने बताया कि लोकसभा संसदीय क्षेत्र क्र.-21 देवास (अजा) में 16.79 प्रतिशत, क्र.-22 उज्जैन (अजा) में 16.80 प्रतिशत, क्र.-23 मंदसौर में 16.61 प्रतिशत, क्र.-24 रतलाम (अजजा) में 13.73 प्रतिशत, क्र.-25 धार (अजजा) में 15.61 प्रतिशत, क्र.-26 इंदौर में 11.48 प्रतिशत, क्र-27 खरगौन (अजजा) में 15.35 प्रतिशत एवं क्र.-28 खंडवा में 14.68 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^