09-Mar-2022 10:48 PM
1549
चंडीगढ़,09 मार्च (AGENCY) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी विधायक दल की पहली बैठक कल शाम पांच बजे बुलाई है।
20 फरवरी को हुए 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना कल होगी और सभी नतीजे शाम से पहले आने की संभावना है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आज ट्वीट कर यह बैठक चंडीगढ़ के सेक्टर 15 स्थित कांग्रेस भवन में बुलाई है और पार्टी के सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहा है।
चुनाव चतुष्कोणीय हुए और प्रदेश में इस समय सत्तारूढ़ कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) में मुख्य मुकाबला माना जा रहा है। कृषि कानूनों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से अलग होकर शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बहुजन समाज पार्टी से गठबंधन कर चुनाव लड़ा। कांग्रेस सरकार में लगभग साढ़े चार साल मुख्यमंत्री रहे कैप्टन अमरिंदर सिंह, भाजपा और शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के साथ मिलकर चुनावी मैदान में हैं। उधर, किसान जत्थेबंदियों की संयुक्त समाज मोर्चा ने भी 100 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े किये हैं।
कल जारी अधिकांश एक्जिट पोल ने आप के सत्ता में आने की संभावना जताकर सत्तारूढ़ कांग्रेस की नींद उड़ा दी है।...////...