मट्टी कुश्ती का फर्स्ट लुक रिलीज
02-Nov-2022 03:57 PM 8037
मुंबई, 02 नवंबर (संवाददाता) दक्षिण भारतीय स्टार विष्णु विशाल की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मट्टी कुश्ती’ का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।तेलुगू फिल्मों के सपुरस्टार रवि तेजा और विष्णु विशाल स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'मट्टी कुश्ती ' का निर्माण कर रहे हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है।चेला अय्यावु, आरटी टीमवर्क्स और विष्णु विशाल स्टूडियोज बैनर के तहत फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। ऐश्वर्या लक्ष्मी, विष्णु विशाल के साथ लीड रोल में नजर आएंगी।रवि तेजा ने 'मट्टी कुश्ती ' के फर्स्ट लुक पोस्टर को रिलीज किया। पोस्टर विष्णु विशाल को एक पहलवान के रूप में प्रस्तुत करता है जो रिंग में एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार है।'मट्टी कुश्ती' में जस्टिन प्रभाकरन का संगीत है, जबकि रिचर्ड एम नाथन फोटोग्राफर हैं और प्रसन्ना जीके एडिटर हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^