मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर बुदनी निवासी बहन सायरा को मिली ट्राई साइकिल
22-Dec-2023 12:00 AM 628

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा बुधवार रात को दिये गये निर्देशो को गुरूवार को अमलीजामा पहनाते हुए जिला प्रशासन ने गुरूवार को बुदनी की दिव्यांग बहन सायरा बानो को ट्राई साइकिल प्रदान कर दी गई। उल्लेखनीय है कि देर रात्रि भोपाल में विभिन्न स्थानों पर निराश्रित लोगों और अस्पताल परिसर में निवास कर रहे नागरिकों से भेंट की थी। परिजन के उपचार के लिये भोपाल आई इनमें से एक सायरा बानो से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निसंकोच अपनी बात कहने को कहा बुदनी निवासी सायरा ने मुख्यमंत्री को कहा था कि यदि उसे ट्राई साइकिल मिल जाए तो उसका जीवन आसान हो जाएगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^