मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आइसर भोपाल के इंस्टिट्यूशन-डे पर दीं शुभकामनाएं
08-Mar-2024 12:00 AM 875

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को अपने चित्रकूट प्रवास के दौरान सुरेन्द्र पाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम स्थल से भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान भोपाल के इन्स्टीट्यूशन-डे का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्य भारत क्षेत्र का प्रतिष्ठित संस्थान उच्च शिक्षा के स्तर पर मौलिक विज्ञान में अनुसंधान को सम्मिलित करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार कर रहा है। संस्थान का यह अवदान आम आदमी के जीवन को सरल बनाने में सहायक होगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^