मुख्यमंत्री डॉ. यादव का श्री महाकाल मन्दिर के महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने स्वागत कर किया अभिनन्दन
03-Sep-2024 12:00 AM 1137

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन के बाद महानिर्वाणी अखाड़े के संत समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव तथा उनकी धर्म-पत्नी श्रीमती सीमा यादव का स्वागत कर अभिनन्दन किया। मुख्यमंत्री को महानिर्वाणी अखाड़े के महंत श्री विनीत गिरि तथा संत समाज ने महाकाल भगवान की रजत जड़ित प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर विधायक श्री अनिल जैन कालूहेड़ा, विधायक श्री सतीश मालवीय, श्री विशाल राजौरिया, श्री संजय अग्रवाल, श्री रवि सोलंकी तथा प्रशासनिक अधिकारीगण मौजूद थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^