मुख्यमंत्री डॉ. यादव कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए, नव दंपत्ति को दिया आशीर्वाद
06-Jan-2025 12:00 AM 558

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को नागदा के रंगोली गार्डन में कर्नाटक के राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत के सुपोत्र श्री नवीन नरेंद्र गेहलोत संग सुश्री कृति के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नवदंपत्ति को सुखी, समृद्ध एवं खुशहाल दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। विवाह स्थल पहुंचने पर कर्नाटक के महामहिम राज्यपाल डॉ. थावरचंद गेहलोत और परिजनों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव विवाहित वर-वधू को आशीर्वाद प्रदान किया और स्मृति स्वरूप उन्हें श्रीमद् भगवद गीता की पवित्र प्रतियां उपहार स्वरूप भेंट की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^