मुख्यमंत्री डॉ. यादव के महिला सशक्तिकरण के प्रयासों की ऊंची उड़ान
23-Jun-2025 12:00 AM 763

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की महिला सशक्तिकरण की मंशा का जीवंत उदाहरण है पचमढ़ी का होटल अमलतास। पिछले 6 माह में ही महिलाओं द्वारा संचालित इस होटल की देशभर में चर्चा हो रही है। मध्यप्रदेश पर्यटन विभाग का नवाचार-होटल अमलतास', महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है।

गत वर्ष 6 दिसंबर 2024 को प्रारंभ हुई अमलतास होटल का संपूर्ण स्टाफ महिलाएं हैं। मप्र पर्यटन विभाग के इस शानदार नवाचार ने महिलाओं के प्रति समाज की सोच बदली है। होटल में महिला गार्ड से लेकर, कुक, गार्डनर, शेफ, चौकीदारी, मैनेजर सहित अन्य 22 महिला कार्यरत हैं। यह होटल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बना रहा है साथ ही सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण भी उपलब्ध करा रहा है जहाँ महिलाएं प्रभावी नेतृत्व कर रही हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^