मुख्यमंत्री डॉ.यादव, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ.मांडविया एवं उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की
08-Jan-2024 12:00 AM 765

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण एवं रसायन व उर्वरक मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया, उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल, स्वास्थ्य राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने श्री महाकालेश्वर मन्दिर में पहुंचकर भगवान महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। गर्भगृह के बाहर द्वार से दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजन-अर्चन पं. राजेश गुरू आदि ने सम्पन्न करवाई। पूजन-अर्चन के बाद मुख्यमंत्री, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री, उप मुख्यमंत्री को कलेक्टर एवं श्री महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार सिंह ने भगवान श्री महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंटकर सम्मानित किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^