मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भेंट किया गया असम में बना विशेष तिरंगा
23-Feb-2024 12:00 AM 818

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को आज मुख्यमंत्री निवास के समत्व भवन में असम के तिनसुकिया में हस्तनिर्मित विशेष तिरंगा भेंट किया गया। सैनिक परिवार की वीर नारियां असम में भारतीय सेना की सद्भावना कार्यक्रम अंतर्गत संचालित लायपुली स्टिचिंग सेंटर में यह तिरंगे तैयार करने का कार्य करती हैं। इसमें मशीनों का उपयोग न किया जाकर, तिरंगे पूर्णत: हस्तकला से निर्मित किये जाते हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर के लिट चौक फाउंडेशन के श्री निखिल दवे और श्री प्रखर दवे ने मुलाकात कर यह विशेष तिरंगा भेंट किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^