मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के बाद उज्जैन में भी ठंड में ठिठुरते लोगों को दिया सहारा
08-Jan-2024 12:00 AM 854

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज रविवार को प्रात: उज्जैन नगर के विभिन्न आश्रमों का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गौमाता को चारा भी खिलाया। इसके पूर्व शनिवार की देर रात्रि उज्जैन पहुंचने पर फुटपाथ पर विश्राम कर रहे नागरिकों को कंबल वितरित किए।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आज प्रात: संत बाल योगी उमेश नाथ जी महाराज के आश्रम पहुंचकर उनसे सौजन्य भेंट की। बाल्मिकी धाम में समाधि के दर्शन भी किए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इसके पश्चात भृर्तहरि गुफा पहुंचकर महंत रामनाथ जी से भेंट की। उन्होंने पूजा अर्चना के पश्चात गौशाला में गायों को चारा खिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव भैरवगढ़ केन्द्रीय जेल परिसर पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^