मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गंगा दशहरा पर्व पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित नीलगंगा सरोवर पर किया पूजन
06-Jun-2025 12:00 AM 887

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गंगा दशहरा पर्व पर श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा स्थित नीलगंगा सरोवर पर पूजन कर गंगा दशहरा की मंगलकामनाएं दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नीलगंगा सरोवर का जीर्णोद्धार लगभग 4 करोड़ की लागत से किया जाएगा। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने देश के दुश्मनों को परास्त किया।

कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री बालयोगी उमेशनाथ जी महाराज, अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्री रविंद्र पूरी महाराज, श्री प्रेम गिरी जी महाराज और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^