मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यभार संभाला
14-Dec-2023 12:00 AM 496

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रालय स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में विधिवत पूजा अर्चना के बाद कार्यभार संभाला। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ला, पूर्व मंत्री कुंवर विजय शाह, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा और अनेक वरिष्ठ अधिकारीगण सहित जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मंत्रालय पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा और मंत्रालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^