मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री श्री यादव के साथ देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
08-Jul-2024 12:00 AM 853

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संकल्प "एक पेड़ मां के नाम" अभियान में इंदौर में आयोजित पौध-रोपण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए। उन्होंने इंदौर पहुंचकर पहले देवी अहिल्या बाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव और केंद्रीय मंत्री श्री यादव ने इस अवसर पर रुद्राक्ष के पौधों का रोपण भी किया। इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट, महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला, श्री गौरव रणदिवे, श्री चिंटू वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^