मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ली जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक
16-Mar-2024 12:00 AM 1409

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जल संसाधन विभाग की वृहद परियोजना नियंत्रण मंडल की 123वीं बैठक मंत्रालय में ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में सिंचाई सुविधा का लाभ हर कृषक को पहुंचाने के ध्येय को लेकर कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर परियोजनाएं बनाए और क्रियान्वित करें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश में क्रियान्वित हो रही सिंचाई परियोजनाओं की जानकारी ली और भावी सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण संबंधी आवश्यक निर्देश दिए।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^