मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंडला में "जनजातीय गौरव दिवस" पर हुए ऐतिहासिक आयोजन पर दी बधाई
17-Nov-2024 12:00 AM 741

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर मंडला में जनजातीय गौरव दिवस के ऐतिहासिक आयोजन पर बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अस्मिता के लिये जनजातीय नायकों ने हमेशा आगे बढ़कर नेतृत्व करने के साथ अपना सर्वस्व राष्ट्र के नाम अर्पित किया। मध्यप्रदेश में इसके अनेकों उदाहरण मौजूद हैं। मंडला के सेमरखापा एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में 1521 स्थानीय जनजातीय कलाकारों, छात्र-छात्राओं, जन-प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक साथ "सामूहिक सैला लोकनृत्य" की आकर्षक और मनोहारी प्रस्तुति देकर समारोह को भव्यता प्रदान की। यह अब तक ज्ञात जानकारी अनुसार रिकॉर्डेड लोगों द्वारा दी गई सामुहिक नृत्य प्रस्तुति रही। इस ऐतिहासिक अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने भी जनजातीय बंधुओं के साथ लोकनृत्य कर उनकी हौसला- अफजाई की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^