मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नव-निर्मित संयुक्त कार्यालय तहसील भवन का किया शुभारंभ
07-Jul-2024 12:00 AM 559

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को उज्जैन में 6 करोड़ 40 लाख की लागत से नवनिर्मित संयुक्त भवन तहसील कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कार्यालय के विभिन्न कक्षों का अवलोकन भी किया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय परिसर में बादाम का पौधा रोपा। नवीन भवन में उज्जैन नगर तहसील और कोठी महल तहसील कार्यालय संचालित किया जाएगा। संयुक्त तहसील कार्यालय भवन का निर्माण 6 करोड़ 40 लाख रूपये की लागत से किया गया है। इसका निर्माण 2450 वर्गमीटर में किया गया। जिसमें भू-तल 1180 वर्गमीटर, प्रथम तल 1180 वर्गमीटर एंव वरांडा व पोर्च 90 वर्गमीटर में निर्मित किया गया है।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^