मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राज्य मंत्री श्री पंवार और ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली
12-Jul-2024 12:00 AM 697

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बंसल हॉस्पिटल पहुंचकर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार एवं ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष श्री राम गोपाल तिवारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिकित्सकों से उपचार के बारे में पूछताछ की। राज्य सरकार की ओर से पन्ना के श्री तिवारी को पीएमश्री एयर एम्बुलेंस योजना का लाभ प्रदान किया गया।

 

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^