मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
13-Jan-2025 12:00 AM 571

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने स्वामी विवेकानंद जयंती पर पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ध्येय मंत्र 'ज्ञान पर ध्यान' अर्थात गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी शक्ति को महत्व देते हुए प्रदेश में स्वामी जी की जयंती और राष्ट्रीय युवा दिवस को युवाओं और नारी शक्ति को समर्पित किया गया है। स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति का प्रतीक रहे, साथ ही उन्होंने सनातन संस्कृति पर गर्व का आधार प्रदान किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति मिशन आरंभ किया जा रहा है, जो युवाओं को वर्तमान समय और आवश्यकता के अनुसार अपना भविष्य बनाने का मार्ग प्रशस्त करेगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^