मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उच्च न्यायालय के नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री कैत के सम्मान में दिया दोपहर भोज
26-Sep-2024 12:00 AM 1017

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर उच्च न्यायालय के नव-नियुक्त मुख्य न्यायाधीश श्री सुरेश कुमार कैत के सम्मान में दोपहर भोज दिया। बुधवार को राजभवन में मध्यप्रदेश के मुख्य न्यायाधीश के पद की शपथ लेने के बाद श्री कैत दोपहर में मुख्यमंत्री निवास पहुंचे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मुख्य न्यायाधीश का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, आमंत्रित अन्य न्यायाधीश, मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा एवं भारतीय प्रशासनिक एवं पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^