मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विद्यालयीन पत्रिका दुहिता का किया विमोचन
17-Jul-2024 12:00 AM 861

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने अमरवाड़ा में पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरवाडा की पत्रिका 'दुहिता' का विमोचन किया। खजुराहो सांसद श्री वी.डी. शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे। पीएमश्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य श्री अनिल कुमार नेमा ने बताया कि विद्यालय अमरवाड़ा अपने अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, हरे-भरे परिसर एवं उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए जाना जाता है। विद्यालयीन पत्रिका में छात्राओं द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढाओ शीर्षक में विभिन्न रचनाएँ संकलित हैं। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं द्वारा विभिन्न विषयों पर रोचक लेख कविताएँ एवं लघुकथाएँ प्रकाशित की गई हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^