मुख्यमंत्री डॉ. यादव पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए
09-Mar-2024 12:00 AM 710

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सुमति धाम इंदौर में आयोजित पंच कल्याणक महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज का पाद प्रक्षालन भी किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेश वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर सांसद श्री बी.डी. शर्मा, श्री महेंद्र सिंह, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक श्री गोलू शुक्ला एवं श्री अनिल जैन, श्री गौरव रणदिवे, श्री चिंटू वर्मा और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^