मुख्यमंत्री डॉ. यादव रिंवझा में भागवत कथा में हुए शामिल
06-May-2025 12:00 AM 1477

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार को मझौली के समीप स्थित ग्राम रिंवझा में श्री लक्ष्मी नारायण यज्ञ एवं श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन गौरी गोपाल आश्रम, वृंदावन के संस्थापक एवं प्रख्यात कथावाचक डॉ. अनिरुद्धाचार्य जी महाराज द्वारा किया गया है। रिंवझा अनिरुद्धाचार्य जी महाराज का पैतृक ग्राम है और उनका बचपन यही व्यतीत हुआ था।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आयोजन स्थल पर पहुँचकर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यासपीठ को भी नमन किया तथा प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का बंशी, श्रीमद्भागवत गीता एवं अंगवस्त्रम् भेंट कर स्वागत किया। अनिरुद्धाचार्य जी ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव की कार्यशैली, लोकहित में उनके किये जा रहे कार्यों की सराहना की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^