मुख्यमंत्री डॉ. यादव से डिफेंस कॉलेज दिल्ली के प्रशिक्षण लेने आए वायु सेना के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की
07-Feb-2024 12:00 AM 798

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में डिफेंस कॉलेज दिल्ली से प्रशासन अकादमी, भोपाल में प्रशिक्षण के लिए आए वायु सेना के अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। इस 15 सदस्यीय दल में मंगोलिया, ब्राज़ील, भूटान, म्यांमार और श्रीलंका के अधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारी दल ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को प्रदेश में उज्जैन, धार सहित विभिन्न स्थलों के भ्रमण और योजनाओं के अध्ययन से संबंधित गतिविधियों की जानकारी भी दी।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^