मुख्यमंत्री डॉ. यादव से क्रिकेटर श्री वेंकटेश अय्यर ने की सौजन्य भेंट
21-Aug-2025 12:00 AM 520

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में क्रिकेटर श्री वेंकटेश अय्यर ने सपत्नीक सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव का क्रिकेटर श्री अय्यर ने पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि वह इंदौर शहर के निवासी हैं। भेंट के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री अय्यर को उनके अब तक के क्रिकेट प्रदर्शन की बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^