मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केन्द्रीय वन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने की सौजन्य भेंट
19-Apr-2025 12:00 AM 852

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में केन्द्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री भूपेंद्र यादव ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने प्रदेश में पर्यावरण एवं वन विकास गतिविधियों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय वन मंत्री श्री यादव का अंगवस्त्रम एवं पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। साथ ही राजा भोज की कांस्य प्रतिमा स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट की गई।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^