मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले गुना के सांसद और इंदौर के महापौर
17-Feb-2024 12:00 AM 996

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आज मुख्यमंत्री निवास में सांसद गुना श्री के.पी. यादव और इंदौर के महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने सौजन्य भेंट की। महापौर श्री भार्गव ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को इंदौर नगर निगम द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका "नागरिक" भी भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से अन्य जिलों से आए जनप्रतिनिधियों ने भी सौजन्य भेंट की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^