मुख्यमंत्री डॉ. यादव से पं. श्री प्रदीप मिश्रा ने की भेंट
25-Oct-2024 12:00 AM 788

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु श्री प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री निवास पर भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शॉल, श्रीफल और पुष्प-गुच्छ से पं. श्री मिश्रा का स्वागत किया और आशीर्वाद लिया। पंडित श्री मिश्रा ने भी शॉल पहनाकर मुख्यमंत्री डॉ. यादव का अभिनंदन किया। पंडित श्री प्रदीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को उज्जैन में साधु संतों, महंत, अखाड़ा प्रमुखों, महामंडलेश्वर इत्यादि को स्थायी आश्रम बनाने की अनुमति दिए जाने पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने उज्जैन तीर्थ विकास एवं संतों के प्रति संवेदनशीलता के लिये मुख्यमंत्री डॉ. यादव को साधुवाद भी दिया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^