मुख्यमंत्री के निर्देश पर दृष्टिबाधित पार्वती को मिला नया एन्ड्रायड फोन
19-Jul-2024 12:00 AM 994

     मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय बेटियों की शिक्षा के प्रति सजग है और उन्हें शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करने पाठ्य पुस्तक, सायकिल और अन्य सुविधाएं राज्य शासन द्वारा प्रदान की जा रही है। जिससे बेटियों शिक्षित होकर आगे चलकर आत्मनिर्भर बन सके। जिला दन्तेवाड़ा के ग्राम मटेनार के निम्न मध्यमवर्गीय कृषक परिवार की 18 वर्षीय दृष्टिबाधित ’’पार्वती’’ के लिए दृष्टिहीनता पढ़ाई में कभी बाधक नहीं बन पाई। शिक्षा के प्रति इसी ललक को दृष्टिगत रखते हुए प्रोत्साहन स्वरूप जिला प्रशासन द्वारा उसे आज एंड्रॉयड सेल फोन दिया गया। इस संबंध में ’’पार्वती’’ के बड़े भाई मनीराम ने बताया कि उसकी बहन जन्म से ही दृष्टिबाधित थी, परन्तु पढ़ाई लिखाई के प्रति उसका झुकाव बचपन से ही रहा है। अपनी इसी इच्छाशक्ति के बल पर उसने अपनी प्राथमिक शिक्षा की पढ़ाई ग्राम बड़े पनेड़ा से पूरा किया। फिर हाई स्कूल तक की पढ़ाई के लिए उसने जावंगा स्थित सक्षम-2 में दाखिला लिया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^