मुख्यमंत्री की पहल पर मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए मिली स्वीकृति
21-Sep-2024 12:00 AM 1048

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की विशेष पहल से जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील क्षेत्र के मुस्कूटी से मुख्य मार्ग तक सड़क निर्माण के लिए लोक निर्माण विभाग से 4 करोड़ 28 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। यह सड़क निर्माण स्थानीय जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आएगी, क्योंकि इससे न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। स्थानीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री निवास बगिया पहुंच कर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय से मुलाकात कर मुख्यमंत्री श्री साय का आभार जताया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^