मुख्यमंत्री राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जयंती समारोह में हुए शामिल, कहा क्षत्रिय समाज का इतिहास गौरवपूर्ण रहा है
14-Aug-2024 12:00 AM 844

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 अगस्त 2024/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राठौर समाज द्वारा राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की 386 वीं जयंती के अवसर पर आज गुरुकुल खेल मैदान गौरेला में आयोजित समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पहली बार मुख्यमंत्री के नाते राठौर समाज द्वारा आयोजित गौरवपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने पर समाज को धन्यवाद दिया। उन्होंने भारत माता और राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर जी की जयकारों के साथ अपना उद्बोधन दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षत्रिय समाज का देश के इतिहास में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है। दुर्गादास राठौर मारवाड़ के वे वीर सपूत थे जहां आज भी लोग कहते है कि बेटा हो तो दुर्गादास जैसा। दर्गादास जी की वीरता पर अंग्रेज इतिहासकारों ने लिखा है, मैं ऐसे वीर योद्धा को प्रमाण करता हूं। मुख्यमंत्री ने वीरता के प्रतीक के रूप में केसरिया ध्वज फहराकर समारोह का शुभारंभ किया।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^