मुख्यमंत्री श्री चौहान शतचंडी यज्ञ में हुए शामिल
11-Dec-2023 12:00 AM 623

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने करुणा धाम आश्रम में 4 दिसंबर से आरंभ शतचंडी यज्ञ में पत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पूर्णाहुति अर्पित की। मन्त्रोचार, पूजन-अर्चन तथा आरती के साथ हुई पूर्णाहुति में करुणाधाम पीठाधीश्वर गुरुदेव श्री सुदेश शांडिल्य जी महाराज विशेष रूप से उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने शतचंडी यज्ञ वेदी को साष्टांग प्रणाम कर यज्ञवेदी की परिक्रमा की, मंदिर के दर्शन किए और प्रसादी ग्रहण की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^