मुख्यमंत्री श्री साय का महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम
31-Aug-2024 12:00 AM 1034

बलरामपुर जिला के ग्राम पंचायत भिलाईखुर्द की निवासी पहाड़ी कोरवा श्रीमती गुलाबी ने महतारी वंदन योजना की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।वो कहती है कि उनके पति खेती व मजदूरी का कार्य करते हैं, उनके चार बच्चे हैं और परिवार के आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण वो अपने बच्चों का सही ढंग से पालन-पोषण तथा शिक्षा में ध्यान नहीं दे पाती थी। पर महतारी वंदन योजना से हर माह मेरे बैंक खाते में 1000 हजार रुपये आ जाते हैं, जिसका उपयोग मैं परिवार की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में करती हूं। उन्हें विगत 06 माह से योजना के तहत राशि प्राप्त हो रही है। जिसका उपयोग वे अपने एवं अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने, बच्चों के अध्यापन कार्य में करती हैं। उन्होंने इस योजना को जरूरतमंद महिलाओं के लिए मुश्किल समय का सहारा बताया। श्रीमती गुलाबी ने कहा कि हर माह खाते में राशि आने से महिलाओं में आत्मविश्वास बढ़ रहा है कि महिलाएं भी आगे बढ़ सशक्त हो सकती हैं। समाज के निम्न एवं मध्यम वर्ग की महिलाएं अपने जरूरी तथा छोटे-बड़े आवश्यकताओं के लिए परेशान होती थी। परन्तु प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना से अब प्रतिमाह 1000 रुपए खाते में जमा हो रहा है, जिससे महिलाएं अपनी जरूरतों को पूरा कर पा रहीं हैं। जिससे वे निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर पा रहे हैं।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^