मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा को अर्पित की विनम्र श्रद्धांजलि
28-Jun-2025 12:00 AM 637

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम कोकियाखार पहुंचकर विधायक श्रीमती गोमती साय की माता स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने स्वर्गीय श्रीमती बसंती पैंकरा के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने उनके शोक-संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी संवेदना प्रकट की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^