मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
23-Dec-2024 12:00 AM 1626

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव श्री विक्रम सिसोदिया के नेतृत्व में सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष श्री संजय सिंह और छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव श्री प्रशांत सिंह रघुवंशी, छत्तीसगढ़ वालीबॉल संघ के पदाधिकारी सर्वश्री महेश गागड़ा, मोहम्मद अकरम खान, सत्येंद्र पाण्डेय भी उपस्थित थे।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^