मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने किया विभागीय स्टालों का अवलोकन, अवलोकन के दौरान हितग्राहियों को सामग्री एवं ऋण राशि चेक का वितरण
02-Oct-2024 12:00 AM 739

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर अपने सूरजपुर प्रवास के दौरान मुख्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास विभाग, मत्स्य पालन, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्टॉल लगाए गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने सभी स्टॉल का अवलोकन किया और स्टॉल में मौजूद हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि चेक का वितरण किया। श्री साय ने जिला प्रशासन के सहयोग से संचालित सार्थक सूरजपुर के तहत आवासीय वॉलीबॉल अकादमी की छात्राओं को ट्रैक सूट वितरण एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^