मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री निवास में किया गौ विज्ञान परीक्षा के पोस्टर का विमोचन
03-Sep-2024 12:00 AM 1404

छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में स्कूली एवं कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का श्री गणेश पोला पर्व की पूर्व संध्या पर पोस्टर विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में मुख्यमंत्री निवास में आयोजित की गई। परीक्षा आयोजन की जानकारी देते हुए प्रांत संयोजक श्री इरन्ना सपारे एवं प्रांत परीक्षा प्रमुख श्री सुबोध राठी ने बताया कि विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह परीक्षा 11 दिसंबर गीता जयंती के दिन पूरे प्रांत में एक साथ होगी। पूरे प्रदेश में 5 लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में सम्मिलित होंगे। परीक्षाओं में हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 12 जनवरी को आयोजित प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जाएगा।

© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^