मयंक अग्रवाल को मिली अस्पताल से छुट्टी
31-Jan-2024 09:52 PM 4017
अगरतला 31 जनवरी (संवाददाता) तबीयत बिगड़ने के बाद एक निजी अस्पताल में भर्ती कराये गये कर्नाटका क्रिकेट टीम के कप्तान मयंक अग्रवाल को बुधवार की शाम डिस्चार्ज कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चिकित्सकों ने मयंक को दर्द कम करने की दवाई दी गई है ताकि वह बेंगलुरू की यात्रा कर सकें। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मयंक एमबीबी हवाईअड्डे पहुंचे और बेंगलुरु के लिए रवाना हो गए।हालांकि बेंगलुरू में उन्हें आगे जांच के लिये फिर से अस्पताल में रहना पड़ सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^