मेडिकल कॉलेज पुणे को राष्ट्रपति का निशान प्रदान करेंगी मुर्मु
27-Nov-2023 06:51 PM 3771
नयी दिल्ली 27 नवम्बर (संवाददाता) राष्ट्रपति और तीनों सेनाओं की सर्वोच्च कमांडर द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार को सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) पुणे को उसके प्लैटिनम जुबली वर्ष में राष्ट्रपति का निशान प्रदान करेंगी। एएफएमसी प्रमुख सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) प्रतिष्ठान है। यह देश के अग्रणी मेडिकल कॉलेजों में से एक है। यह पुरस्कार राष्ट्र के प्रति एएफएमसी की 75 वर्षों की शानदार और अनुकरणीय सेवा का प्रमाण है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^