मीडिया संविधान की संस्कृति के बारे में नई पीढ़ी को जागरूक करे: मिश्र
09-Jun-2023 11:35 PM 7813
माउंट आबू, 09 जून (संवाददाता) राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा है कि लोगों को सूचना संपन्न करने के साथ ही उन्हें वैचारिक रूप में सुदृढ करना भी मीडिया का दायित्व है। श्री मिश्र शुक्रवार को ’एजूकेशन एक्सीलेंस अवार्ड 2023’ समारोह में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ प्रेस को इसीलिए कहा जाता है क्योंकि यह आम जन को संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों के प्रति भी सजग करता है। उन्होंने कहा कि मीडिया में जो सूचनाएं या समाचार प्रकाशित-प्रसारित हो, वह तथ्यपरक हों और इस तरह से प्रस्तुत किए जाएं कि उनसे भ्रम या उत्तेजना का वातावरण नहीं बने।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^