मीणा ने लॉकर्स भ्रष्टाचार से अर्जित 500 करोड़ रूपए एवं 50 किलो सोना होने का किया दावा
13-Oct-2023 07:46 PM 1954
जयपुर 13 अक्टूबर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एवं सांसद डा किरोड़ी लाल मीणा ने राजधानी जयपुर शहर में स्थित गणपति प्लाजा के रोयरा सेफ्टी वॉल्ट लाॅकर्स में भ्रष्टाचार से अर्जित 500 करोड़ रूपए एवं 50 किलो सोना होने का दावा किया है। डा मीणा ने शुक्रवार को गणपति प्लाजा मौके पर पहुंच कर मीडिया के सामने यह दावा किया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस लॉकर में राज्य की गहलोत सरकार के करीबी लोगों ने भ्रष्टाचार से अर्जित (जेजेएम घोटाला, डीओआईटी घोटाला ,पेपर लीक) काला धन जमा है। उन्होंने कहा “मेरा दावा है कि इस लॉकर में 500 करोड़ रूपया एवं 50 किलो सोना है।” इसके बाद वह वहां पर करीब दो घंटे धरने पर बैठे और आखिर में जयपुर पुलिस ने इस लॉकर को सीज़ कर और पुलिसकर्मियों की तैनाती करने का लिखित आदेश दिया। बाद में उन्होंने बताया कि गणपति प्लाजा स्थित लॉकर्स में इनकम टैक्स की टीम पहुंच गई है और इस मामले में जांच शुरू की गई हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Youth18 | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^